1
1
12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न : राजस्थान विद्यापीठ में योगमय हुआ वातावरण
“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतापनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ता, क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
योग गुरुओं डॉ. रोहित कुमावत, अनिता राजपूत एवं मानव कुमावत ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, चक्रासन, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन एवं पादहस्तासन सहित विभिन्न योगाभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में हास्य योग का भी अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। योग केवल आंतरिक पूर्णता का मार्ग नहीं, बल्कि पंचतत्वों के संतुलन की वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है। योग के माध्यम से हम तन, मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।” उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कुलाधिपति श्री भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि योग सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है, जो वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग एवं प्रो. हेमेन्द्र चौधरी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
योग शिविर में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, प्रो. अमी राठौड़, प्रो. रचना राठौड़, प्रो. सुनिता मुर्डिया, डॉ. लीली जैन, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, कृष्णकांत कुमावत, डॉ. शाहिद कुरैशी, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. धीरेन्द्र सिसोदिया, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. हरीश मेनारिया, मनोज रायल, लहरनाथ, डॉ. ललित सालवी, डॉ. हरीश चौबीसा, त्रिभूवन सिंह सहित सभी उपस्थित योग प्रेमियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग अपनाएँ, निरोग रहें — यही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन का आधार है।



